X
X

Quick Fact Check: प्रियंका गांधी को लेकर वायरल जनेऊ और क्रॉस वाला पोस्ट झूठा है

हमारी पड़ताल में हमने पाया कि शेयर किया जा रहा फोटो गलत है। फोटोशॉप के इस्तेमाल से प्रियंका गाँधी के गले में पड़े पत्ती के अकार के लॉकेट को क्रॉस बनाया गया है।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Aug 11, 2020 at 02:58 PM
  • Updated: Aug 30, 2020 at 07:17 PM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर कुछ लोग कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की तस्‍वीर को एडिट करके फिरसे वायरल कर रहे हैं। इन तस्‍वीरों के माध्‍यम से झूठ फैलाया जा रहा है कि प्रियंका केरल में गले में क्रॉस पहनतीं हैं। विश्‍वास न्‍यूज ने पहले भी इस पोस्ट की जांच की थी। जांच में दावा फर्जी साबित हुआ था।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर Harnek Singh ने 2 अगस्त को प्रियंका गांधी की तस्‍वीरों को अपलोड किया। दावा किया कि प्रियंका गांधी अयोध्या में जनेऊ और केरल में क्रॉस पहनती हैं।

इस पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने दोनों तस्‍वीरों की अलग-अलग पड़ताल की। यूपी की जिस तस्‍वीर में प्रियंका गांधी को जनेऊ पहने हुए दिखाया गया है, उसमें प्रियंका ने गले में रुद्राक्ष के साथ गंडा (सफेद धागा) पहना हुआ था। हमारी पड़ताल में पता चला कि यह तस्‍वीर 20 मार्च 2019 की है। स्‍थानीय पंडित विनय तिवारी ने भी हमें जानकारी दी कि प्रियंका गांधी ने जनेऊ नहीं सूत के धागे में बंधा हुआ रुद्राक्ष पहना था। जो बनारस में सामान्‍य है।

इसके बाद हमने दूसरी तस्‍वीर की जांच की। इस तस्‍वीर में प्रियंका गांधी को गले में क्रॉस का लॉकेट पहना हुआ दिखाया गया। पड़ताल में हमने पाया कि यह फोटो असल में एडिटेड है। असली फोटो में प्रियंका गांधी ने गले में पत्ती के आकार का लॉकेट पहना है, न कि क्रॉस के आकार का। असली फोटो 17 फरवरी, 2017 की है, जब प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली में विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए एक रैली में पहुंची थीं। यह फोटो फोटोग्राफर संजय कनौजिया द्वारा खींची गयी थी। संजय कनौजिया ने विश्वास न्यूज़ से बात करते हुए कन्फर्म किया कि असली तस्वीर में प्रियंका के गले में क्रॉस नहीं था।

अंत में हमने फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर Harnek Singh के अकाउंट की जांच की। हमें सोशल स्‍कैनिंग से पता चला कि यूजर बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और फेसबुक पर इनके कुल 5,000 फ्रेंड्स हैं।

पुरानी पड़ताल को आप यहां विस्‍तार से पढ़ सकते हैं।

https://www.vishvasnews.com/politics/fact-check-the-cross-in-the-locket-of-priyanka-gandhi-is-photoshopped/

निष्कर्ष: हमारी पड़ताल में हमने पाया कि शेयर किया जा रहा फोटो गलत है। फोटोशॉप के इस्तेमाल से प्रियंका गाँधी के गले में पड़े पत्ती के अकार के लॉकेट को क्रॉस बनाया गया है।

  • Claim Review : प्रियंका गांधी अयोध्या में जनेऊ और केरल में क्रॉस पहनती हैं
  • Claimed By : Harnek Singh
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later