Quick Fact Check : चीताओं के साथ सो रहा यह शख्स कोई पुजारी नहीं है, वीडियो का राजस्थान से नहीं है कोई संबंध
विश्वास न्यूज की जांच में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। दक्षिण अफ्रीका के चीता ब्रीडिंग सेंटर के वीडियो को कुछ लोग राजस्थान के मंदिर के नाम से वायरल कर रहे हैं।
- By: Ashish Maharishi
- Published: Aug 3, 2021 at 03:33 PM
विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया में एक बार फिर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को चीताओं के साथ सोते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स इस वीडियो को राजस्थान के सिरोही के एक मंदिर का बताकर वायरल कर रहे हैं। यह वीडियो फेसबुक से लेकर वॉट्सऐप तक पर वायरल है। विश्वास न्यूज एक बार पहले भी इस वीडियो की जांच कर चुका है। हमारी जांच में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। जांच में पता चला कि दक्षिण अफ्रीका के एक पुराने वीडियो को कुछ लोग राजस्थान का समझकर वायरल कर रहे हैं।
क्या हो रहा है वायरल
फेसबुक पेज I Support Farmer ने 27 जुलाई 2021 को एक वीडियो को अपलोड करते हुए दावा किया : ‘राजस्थान में एक जिला है सिरोही जहां पीपलेश्वर महादेव का मंदिर है यहां पर रात को पुजारी के पास आकर तेंदुआ परिवार रहता है सरकारी वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट को जब यह पता लगा तो उन्होंने वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए आप देखिए यह खूबसूरत दृश्य।’
फैक्ट चेक के उद्देश्य से इस पोस्ट को यहां ज्यों का त्यों पेश किया गया है। इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।
पड़ताल
विश्वास न्यूज वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो में दिख रहा शख्स कोई विदेशी था। ऐसे में यह कहना कि यह शख्स किसी मंदिर का पुजारी है, पूरी गलत है। जांच को आगे बढ़ाते हुए विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो को InVID टूल में अपलोड करके कई ग्रैब्स निकाले। इसके बाद इन्हें गूगल रिवर्स इमेज टूल में अपलोड करके सर्च किया। हमें ओरिजनल वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर मिला। डॉल्फ सी वोल्कर नाम के इस चैनल पर इस वीडियो को जनवरी 2019 में अपलोड किगया गया। जांच में पता चला कि यह वीडियो दक्षिण अफ्रीका के चीता ब्रीडिंग सेंटर का है। डॉल्फ सी वोल्कर ने परमिशन लेकर ब्रीडिंग सेंटर में चीताओं के साथ रात गुजारी थी। पूरा वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
पड़ताल को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पड़ताल के अंत में हमने दक्षिण अफ्रीका के पुराने वीडियो को राजस्थान का बताकर वायरल करने वाले पेज की सोशल स्कैनिंग की। हमें पता चला कि I Support Farmer नाम के इस पेज को 54 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। दक्षिण अफ्रीका के चीता ब्रीडिंग सेंटर के वीडियो को कुछ लोग राजस्थान के मंदिर के नाम से वायरल कर रहे हैं।
- Claim Review : राजस्थान में एक जिला है सिरोही जहां पीपलेश्वर महादेव का मंदिर है यहां पर रात को पुजारी के पास आकर तेंदुआ परिवार रहता है
- Claimed By : फेसबुक पेज I Support Farmer
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...









