X
X

Fact Check: हिमा दास ने नहीं तोड़ा मशहूर धावक मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड, वायरल दावा गलत

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीतने के साथ मशहूर धावक मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने के दावे के साथ वायरल पोस्ट फेक है। हिमा दास कॉमनवेल्थ गेम्स में एक भी पदक नहीं जीत पाई हैं और न ही उन्होंने अब तक के अपने खेल करियर के दौरान मिल्खा सिंह का कोई रिकॉर्ड तोड़ा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। हाल ही में ब्रिटेन के बर्मिंघम में संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेल के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि हिमा दास ने 400 मीट की दौड़ में मशहूर धावक मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ कर नई कामयाबी हासिल की है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। हिमा दास ने 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में 200 मीटर और 4X100 मीटर रिले दौड़ में हिस्सा लिया था और अभी तक के खेल रिकॉर्ड के मुताबिक वह मिल्खा सिंह के किसी भी रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई हैं।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Sunil Astay’ ने हिमा दास की तस्वीर वाली पोस्ट (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए दावा किया है, ”400 मीटर दौड़ में विश्व विख्यात मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने वाली बहुजन बेटी हिमा दास को बहुत-बहुत बधाई।”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट का स्क्रीनशॉट

कई अन्य यूजर्स ने उनकी इसी तस्वीर के साथ समान दावे को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है।

पड़ताल

हाल ही में ब्रिटेन के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स या राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आयोजन संपन्न हुआ और इसमें हिमा दास कोई भी पदक जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, हिमा दास ने 200 मीटर के फाइनल राउंड में जगह बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाई।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को कुल 61 मेडल मिले, जिसमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। कुल 66 पदकों के साथ भारत ऑस्ट्रेलिया और इंगलैंड के बाद तीसरे स्थान पर रहा।

Source-olympics.com

न्यूज सर्च में हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें हिमा दास के मिल्खा सिंह के रिकॉर्ड को तोड़े जाने का जिक्र हो। olympics.com की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट में मिल्खा सिंह के रिकॉर्ड के बारे में जानकारी दी गई है। सिंह के नाम तीन रिकॉर्ड हैं। पहला 200 मीटर की दौड़ को 20.7 सेकेंड में पूरा किए जाने से संबंधित है।

दूसरा रिकॉर्ड 400 मीटर की दौड़ को 45.6 सेकेंड में पूरा किए जाने का है।

तीसरा रिकॉर्ड 4X400 मीटर की रिले को 3 मिनट 10.3 सेकेंड में पूरा किए जाने का है।

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, हिमा दास ने 200 मीटर की दौड़ को 22.88 सेकेंड में पूरा किया, जबकि 400 मीटर की दौड़ को 50.79 सेकेंड में पूरा किया। 4×400 मीटर की रिले दौड़ में हिमा दास की टाइमिंग 3 मिनट 15.71 सेकेंड है।

आंकड़ों से स्पष्ट है कि हिमा दास अब तक के अपने खेल करियर में मशहूर धावक मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई हैं, जैसा कि वायरल पोस्ट में दावा किया गया है। और न ही हिमा दास कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कोई पदक जीतने में कामयाब हो पाईं।

Source-olympics.com

इससे पहले भी हिमा दास के नाम से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि वह कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने में सफल रही है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला था। संबंधित फैक्ट चेक रिपोर्ट को क्लिक कर यहां पढ़ा जा सकता है।

https://www.vishvasnews.com/viral/fact-check-an-old-video-of-world-athletics-u20-championships-is-being-shared-as-recent-with-the-claim-that-hima-das-won-a-gold-at-cwg-2022/

जागरण डॉट कॉम के स्पोर्ट्स डेस्क के विप्लव कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल हो रहा दावा गलत है। हिमा दास इस कॉमनवेल्थ गेम्स में एक भी पदक नहीं जीत पाईं और न ही उन्होंने मिल्खा सिंह का कोई रिकॉर्ड तोड़ा है।

वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब 19 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीतने के साथ मशहूर धावक मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने के दावे के साथ वायरल पोस्ट फेक है। हिमा दास कॉमनवेल्थ गेम्स में एक भी पदक नहीं जीत पाई हैं और न ही उन्होंने अब तक के अपने खेल करियर के दौरान मिल्खा सिंह का कोई रिकॉर्ड तोड़ा है।

https://www.vishvasnews.com/viral/fact-check-a-video-of-clash-between-tmc-and-bjp-workers-in-west-bengals-hooghly-district-is-being-shared-in-the-name-of-bihar-with-a-misleading-claim/
  • Claim Review : हिमा दास ने 400 मीटर की दौड़ में मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा
  • Claimed By : FB User-Amrendra Singh बाहुबली
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later