X
X

Fact Check : एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वालीं ज्योति याराजी का वीडियो एशियन गेम्स के नाम से वायरल

  • By: admin
  • Published: Oct 9, 2023 at 04:46 PM

विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा भ्रामक निकला। वायरल हो रहा वीडियो वास्तव में जुलाई में हुई एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का है, जिसमें ज्योति याराजी ने गोल्ड मेडल जीता था।  

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर केशव द्विवेदी (Keshav Dwivedi) ने 25 सितंबर को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ”*Our Jyothi Yaraaji of AP Wins Gold* at Asian Games. Father Security Guard.. & Mother a sweeper” (अनुवाद: आंध्र प्रदेश की हमारी ज्योति याराजी ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, पिता सिक्योरिटी गार्ड.. और मां सफाईकर्मी”)

X पर सिंगर आशा भोसले ने भी इस वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करते हुए लिखा “Heartiest congratulations to Yaraaji from Andhra Pradesh for winning the Gold for 100mts hurdles at the Asian Games” अनुवाद: एशियाई खेलों में 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर आंध्र प्रदेश के याराजी को हार्दिक बधाई।”

https://twitter.com/ashabhosle/status/1706503333563998703

पड़ताल

पड़ताल की शुरुआत हमने कीवर्ड सर्च से की। हमने एशियन गेम्स की आधिकारिक वेबसाइट को खंगाला। पता चला कि एथलेटिक्स के तहत प्रतियोगिताएं अभी शुरू नहीं हुई हैं। पहला एथलेटिक्स प्रोग्राम 29 सितंबर को है, जबकि वायरल पोस्ट 25 सितंबर की है।

कीवर्ड से ढूँढ़ने पर हमें ज्योति याराजी के कोच जेम्स हिलियर का 26 सितंबर का एक फेसबुक पोस्ट मिला, जिसमें उन्होंने ज्योति के साथ तस्वीर शेयर की थी और लिखा था कि वे चीन के रास्ते में हैं और एशियन गेम्स 2023 में भाग लेने के लिए भारतीय टीम तैयार है।

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later