Fact Check : अरविंद केजरीवाल की फोटो महात्मा गांधी की इमेज से बड़ी दिखाता यह वायरल विज्ञापन फर्जी है
विश्वास न्यूज की पड़ताल में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर वायरल विज्ञापन एडिटेड साबित हुआ। अखबार के ओरिजनल विज्ञापन के साथ किसी ने छेड़छाड़ करके इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। विश्वास न्यूज की जांच में वायरल विज्ञापन फर्जी साबित होता है।
- By: Ashish Maharishi
- Published: Oct 2, 2021 at 10:35 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विज्ञापन को लेकर दावा किया जा रहा है कि गांधी जयंती के मौके पर इसे आम आदमी पार्टी की तरफ से जारी किया गया है। फुल पेज के इस विज्ञापन में अरविंद केजरीवाल की बड़ी तस्वीर के साथ महात्मा गांधी की छोटी तस्वीर नजर आ रही है।
विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल विज्ञापन की तस्वीर एडिटेड और फेक है, जिसे अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दु्ष्प्रचार की मंशा से वायरल किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी की तरफ से गांधी जयंती के मौके पर दिए गए विज्ञापन की तस्वीर को एडिट कर उसमें गांधी की जगह अरविंद केजरीवाल की तस्वीर के आकार को बड़ा कर दिया गया है। मूल विज्ञापन में महात्मा गांधी की बड़ी तस्वीर के साथ केजरीवाल की एक छोटी तस्वीर इस्तेमाल की गई थी, जिसे एडिट कर उलट दिया गया है।
क्या हो रहा है वायरल
फेसबुक यूजर अजय यादव ने 2 अक्टूबर को फर्जी विज्ञापन को शेयर करते हुए लिखा कि महात्मा गांधी की तरफ से केजरीवाल जयन्ती की शुभकामनाएं।
यह तस्वीर ट्विटर और वॉट्सऐप पर भी फैली हुई है। पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है।
पड़ताल
विश्वास न्यूज ने पड़ताल की शुरुआत करने से पहले वायरल विज्ञापन को ध्यान से देखा। हमें वायरल विज्ञापन के ऊपर बाएं साइड दैनिक जागरण, नई दिल्ली, 2 अक्टूबर 2021 लिखा हुआ नजर आया। इसके आधार पर विश्वास न्यूज ने दैनिक जागरण के ईपेपर को खंगालना शुरू किया। हमें दिल्ली संस्करण में ओरिजनल विज्ञापन मिला। यहां हमें केजरीवाल की जगह गांधी जी की बड़ी तस्वीर नजर आई, जबकि मुख्यमंत्री की एक छोटी-सी तस्वीर विज्ञापन में नीचे लगी हुई थी।
पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए विश्वास न्यूज ने दैनिक जागरण के सीजीएम नितेंद्र श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने विश्वास न्यूज को बताया कि वायरल विज्ञापन पूरी तरह से फर्जी है। यह विज्ञापन दैनिक जागरण में नहीं छपा था। असली विज्ञापन में गांधी जी की बड़ी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था। इसे आज के संस्करण में देखा जा सकता है।

पड़ताल के दौरान हमने आम आदमी पार्टी के दिल्ली के सोशल मीडिया अकाउंट को स्कैन करना शुरू किया। हमें यहां एक यूजर की पोस्ट पर आम आदमी पार्टी, दिल्ली के ट्विटर हैंडल से किया गया रिप्लाई मिला। इसमें वायरल विज्ञापन को फर्जी बताते हुए असली विज्ञापन शेयर किया गया था। इसे आप नीचे देख सकते हैं।
जांच के दौरान हमें पता चला कि फर्जी विज्ञापन को वायरल करने वाला यूजर अजय यादव झारखंड के रामगढ़ का रहने वाला है। इसके अकाउंट को चार हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है।
निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर वायरल विज्ञापन एडिटेड साबित हुआ। अखबार के ओरिजनल विज्ञापन के साथ किसी ने छेड़छाड़ करके इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। विश्वास न्यूज की जांच में वायरल विज्ञापन फर्जी साबित होता है।
फेसबुक यूजर अजय यादव
अरविंद केजरीवाल का विज्ञापन
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर वायरल विज्ञापन एडिटेड साबित हुआ। अखबार के ओरिजनल विज्ञापन के साथ किसी ने छेड़छाड़ करके इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। विश्वास न्यूज की जांच में वायरल विज्ञापन फर्जी साबित होता है।
- Claim Review : अरविंद केजरीवाल का विज्ञापन
- Claimed By : फेसबुक यूजर अजय यादव
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...









