राजेश उपाध्याय वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मेनस्ट्रीम मीडिया में 20 वर्षों से अधिक समय तक काम करने का अनुभव है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में इन्हें एक लंबा अनुभव है। वर्तमान में वे जागरण समूह के डिजिटल आर्म जागरण न्यू मीडिया के एडिटर-इन-चीफ और वाइस प्रेसिडेंट हैं। वे जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और आईआईएम (इंदौर) के एडिटोरियल डेवेलपमेंट प्रोग्राम के पूर्व छात्र हैं। ऑनलाइन मीडिया के लिए कंटेंट की रणनीति तय करने से लेकर उसे अंतिम रूप देने तक हर कार्य में निपुण हैं। गूगल न्यूज़ इनीशिएटिव द्वारा सर्टिफाइड फैक्ट चेक और न्यूज़ वेरिफिकेशन एक्सपर्ट हैं।
फेक न्यूज़ के संबंध में गूगल, फेसबुक, क्राउडटैंगल, आईसीएफजे आदि द्वारा आयोजित अनेक वर्कशॉप अटेंड कर चुके हैं। प्वाइंटर यूनिवर्सिटी द्वारा फेक न्यूज़ पर ऑनलाइन शॉर्ट टर्म कोर्स भी इन्होंने किया है। फैक्ट चेकिंग और न्यूज़ वेरिफिकेशन पोर्टल विश्वास न्यूज़ को मूर्त रूप देने वाले प्रमुख लोगों में से हैं।
**HINDI CATEGORIES में दर्शाई गई लेखों की संख्या टैग में दोहराव की वजह से वास्तविक संख्या से अलग है। सही संख्या देखने के लिए LANGUAGE WISE ARTICLES सूची को देखें।
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy